फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद छात्र की हत्या

Wed, 16 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर की इंदिरा कॉलोनी से 11 दिन पहले गुम हो गए छात्र लक्ष्य शर्मा की सड़ी-गली लाश बागोवाली के जंगल से बरामद हुई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसी युवक पर शिकंजा कसा तो मासूम की हत्या का राज खुला। मासूम लक्ष्य को अपहरण के आधे घंटे बाद ही गला घोंटकर मार दिया गया था। छात्र की लाश मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना इलाके के इंद्रा कॉलोनी निवासी अरविंद शर्मा का इकलौता पुत्र लक्ष्य शर्मा (11) छह सितंबर की शाम घर के बाहर गली में साइकिल चलाते हुए गायब हो गया था। जानसठ बीआरसी में लिपिक पद पर कार्यरत अरविंद ने अगले दिन बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

लक्ष्य शहर के एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। छात्र की बरामदगी में पुलिस की नाकामी को लेकर बेसिक शिक्षक और ब्राह्मण समाज के लोग दो बार एसएसपी से मिलकर गुहार लगा चुके थे। एसएसपी की सख्ती पर पुलिस ने मोहल्ले के संदिग्ध युवकों पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन


कड़ी पूछताछ के बाद अरविंद शर्मा के पड़ोसी विपुल ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया। बुधवार को पुलिस विपुल की निशानदेही पर सदर ब्लाक के गांव बागोवाली के जंगल में पहुंची, जहां बंद बोरे में लक्ष्य शर्मा की लाश मिली। मासूम की लाश मिलने की खबर से इलाके में आक्रोश फैल गया।

परिवार में कोहराम मच गया। शामली जिले के दथैड़ा गढ़ी के मूल निवासी दादा सेवानिवृत्त अध्यापक श्यामलाल शर्मा और पिता अरविंद शर्मा लाडले की मौत पर बेहाल हैं, जबकि मां पूनम और बहनें वर्णिका और वैष्णवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने छात्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छात्र की हत्या पर इंद्रा कॉलोनी, आनंदपुरी का बाजार बंद हो गया और लोग सड़कों पर आ गए। एहतियात के तौर पर कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया। एसएसपी केबी सिंह, विधायक अनिल कुमार, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम ने परिजनों को सांत्वना दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी विपुल ने दो साथियों के साथ मिलकर छात्र लक्ष्य का अपहरण किया और आधे घंटे के बाद ही सरवट रोड स्थित एक दुकान में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे पिता अरविंद शर्मा द्वारा अपनी दुकान विपुल को किराए पर नहीं दिया जाना वजह बताई गई है।

एसएसपी ने बताया कि लक्ष्य की हत्या में तीन लोग शामिल हैं। पिता से रंजिश की वजह से मासूम की जान ली गई है। देर शाम गमगीन माहौल में काली नदी स्थित श्मशान घाट पर लक्ष्य का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें