फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने और न देने पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से दो पिस्टल, तमंचा और बुलेट बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने इस बाबत पत्रकारों को जानकारी दी। बताया कि एसआई सुनील कुमार यादव ने गश्त के दौरान रुड़की रोड से बुलेट और एक्टिवा सवार तीन युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मोनिस पुत्र रहीस अहमद निवासी लद्दावाला, समीर खान पुत्र रियाजुद्दीन निवासी रैदासपुरी और साहिल चौधरी पुत्र सलीम चौधरी निवासी महमूदनगर बताए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बताया कि आठ जनवरी को उक्त तीनों ने रंगदारी नहीं देने पर पवन त्यागी पर फायरिंग की थी। इसके अलावा आरोपी बुलेट से गोली जैसी आवाज निकाल कर नागरिकों को भयभीत भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें