फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं को नोटिस, हडकंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा करने पर भूमाफिया को नोटिस
विज्ञापन

मोरना। भोकरहेड़ी नगर पंचायत प्रशासन ने डीएम के आदेश पर तालाबों पर किए गए अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया पर कार्रवाई करनी प्रारंभ कर दी है। नोटिस भेजे जाने से उनमें हड़कंप मचा हुआ है। कस्बे के समाजसेवियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में भूमाफिया ने सरकारी तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जाकर लाखों की लागत की भूमि पर अपना अधिकार स्थापित कर रखा है। तालाबों पर किए गए अतिक्रमण के चलते नगर में जल भराव की बड़ी विकट समास्या उत्पन्न हो गई है। प्रशासन लापरवाही से कस्बे के नगर के 20 तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जा हो चुका है। नगर पंचायत के ईओ अनूप राय ने बताया कि 450 भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसके लिए उनको तालाब से कब्जा हटाने को लेकर नोटिस भेजा जा रहा है। अब तक वाल्मीकि बस्ती वाले तालाब पर अतिक्रमण करने वाले 86 व मोहल्ला स्थित खटाई तालाब के 19 भूमाफिया को नोटिस भेजे जा चुके हैं। वहीं, नगर के समाजसेवियों ने सरकार की इस कार्रवाई से खुशी जाहिर की है। उन्होंने नगर में फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छ माहौल देने की मांग को भी दोहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें