फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवाहे के अपहर्ता को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। तीन माह पूर्व हुए भेड़ चरवाहे के अपहरण के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 13 दिसंबर 2017 को ताजपुर के पास जनपद सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान के गांव शिवदासपुर निवासी प्रेमचंद अपने दो साथियों के साथ रुका था। वह भेड़ चराते हुए वहां पहुंचा था। रात्रि में आधा दर्जन बदमाशों ने उसका अपहरण कर एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की थी। अपहत के भाई पदम सिंह ने छपार थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक सप्ताह बाद फिरौती न मिलने पर बदमाश उसे बरला-बसेड़ा मार्ग पर शराब के ठेके के निकट छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर मामले का खुलासा किया था। तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब चौथे आरोपी शादिक निवासी गांव थीथकी थाना देवबंद को गांव कुतुबपुर के पास रजवाहे के पुल के पास से पकड़ लिया। उसके साथी उस्मान निवासी थीथकी को भी देशी बंदूक और तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसओ आदेश त्यागी ने बताया कि दोनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े थे। दो आरोपी अभी फरार है, उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गोकशी का आरोपी पकड़ा
छपार। गोकशी के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका पुत्र अभी फरार है। गांव खोजा नंगला में पुलिस ने नौशाद के घर दबिश देकर गोमांस और उपकरण बरामद किए थे। आरोपी नौशाद और उसका पुत्र अंजीम मौके से फरार हो गए थे। शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने आरोपी नौशाद को पकड़ लिया। उधर, पुलिस ने विद्युत अधिनियम के मुकदमे में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिसोना निवासी इस्तखार काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें