लूट की शिकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : amarujala
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम दहगवां में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे वह अपने घर से पैदल वाहन के लिए अक्षदा गार्डन की ओर जा रही थी। तभी चंदा छाया गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही तीन नकाबपोश बदमाश आए और उसके हाथ से कागजातों से भरा झोला छीन लिया। जबरन कान में पहने कुंडल उतरवा लिए और वहां से भाग गए। चौकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि महिला घटना की ठीक से जानकारी नहीं दे पा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में दो तीन संदिग्धों को भी उठाया है।