फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलहेड़ा में दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महिलाओं समेत आठ लोग घायल
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव संभलहेड़ा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुए पथराव और मारपीट में दोनों पक्षों से पांच महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
गांव संभलहेड़ा निवासी राशिद पुत्र वहीद और अखलाक पुत्र गफूर पड़ोसी हैं। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर गालीगलौज हो गई, जिसके चलते दोनों पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में राशिद पक्ष से अनस, जाहिद, बुशरा, अजरा, शबनम और दूसरे पक्ष से अखलाक, रेशमा, नफीसा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान जारी किया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि मिल ने 13 से 19 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 16.21 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों और बैंकों को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें