फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टलरी के ठेकेदार से बदमाशों ने रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। डिस्टलरी के ठेकेदार से बदमाशों ने फोन पर रंगदारी मांगी। बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर उसे और उसके परिवार की हत्या करने की धमकी दी है। धमकी से पूरा परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

डिस्टलरी के ठेकेदार बाले पुत्र जगत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके फोन पर लगातार बदमाशों के फोन आ रहे है। बदमाशों ने उससे 15 हजार रुपये प्रतिमाह देने की रंगदारी मांगी है। ठेकेदार ने बताया कि पहले तो फोन आने पर उसने इसको किसी परिचित द्वारा मजाक करना समझा, लेकिन लगातार फोन आने पर उसको शक हुआ। बदमाशों के फोन आने का उसने अपने परिवार के लोगों को भी बताया। बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर उसके साथ परिवार वालों की भी गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। धमकी से पूरा परिवार भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें