पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा
सिखेड़ा। पुलिस ने मुठभेड़ में विद्युत मोटर चोरी करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक और दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
भंडूर पुलिस चौकी प्रभारी जयवीर सिंह जौली मार्ग पर वाहन चेकिंग के रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकने का इशारा किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अर्जुन कश्यप पुत्र सुरेश व करण जाटव पुत्र नैन सिंह निवासी वहलना, थाना कोतवाली नगर बताया। तलाशी लेने पर दोनों बदमाशों के कब्जे से तमंचे तथा दो कारतूस व दो खोखा कारतूस समेत चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया था। दोनों बदमाश अर्जुन व करण शातिर विद्युत मोटर चोर है, ये मोटर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इन पर थाना सिखेड़ा, कोतवाली, नई मंडी व कोतवाली नगर में करीब दस विद्युत मोटर चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।