फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मरगांया में बंद घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख कर पड़ोसियों ने इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। गृहस्वामी ने दरवाजे का ताला तोड़ा तो देखा कि पूरा घर आग की लपटों से घिरा है। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा घर जल चुका था। गृहस्वामी के अनुसार उसका 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार लगभग शाम 4 बजे मरगांया निवासी मातादीन पुत्र प्रभु अहिरवार के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय मातादीन गांव में दोस्तों के साथ बैठा था, जबकि पत्नी सीमा खेत पर थी। घर से आग की लपटें उठती देख कर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मातादीन व फायर ब्रिगेड को दी सूचना। सूचना मिलते ही मातादीन घर पहुंचा और ताला खोल का आग बुझाने का प्रयास करने लगा।

वहीं आग की खबर सुनते ही गांव के लोग एकत्रित हो गए और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक आग ने न सिर्फ मातादीन का आशियाना छीन लिया बल्कि एक एक दाने को मोहताज कर दिया। मातादीन ने बताया कि बताया कि आग से 60 हजार रुपये की नगदी सवा लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर व अन्य गृहस्थी का सामान जल गया है। ग्राम प्रधान उदयभान अहिरवार ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला सहित लेखपाल को दी व हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन


जून में होना था पुत्र का विवाह
मतादीन ने बताया कि जून माह में पुत्र अजय की शादी होने थी। कई महीनों से शादी का इंतजाम कर रहा है। उसने बताया कि शादी के लिए उसने जेवर बनवाए थे, वह भी आग से जल गए। जिससे अब उसके पास खाने के भी लाले पड़े है।

15 दिन पहले आया था गांव
ग्रामीणों ने बताया कि मातादीन कई सालों से मेरठ में परिवार सहित रहता है। वह मेरठ में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। 15 दिन पूर्व पुत्र के विवाह का इंतजाम करने के लिए परिवार सहित गांव में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें