फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घ से फरार प्रेमी युगल को गाजियाबाद से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से फरार प्रेमी युगल को गाजियाबाद से दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी प्रेमी युगल ने चार दिन पूर्व घर से फरार होकर लुधियाना में फर्जी आधार कार्ड के आधार पर किशोरी को बालिग दिखाकर लुधियाना में शादी कर ली, जबकि हाईस्कूल मार्कशीट में वह नाबालिग है। शादी के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने जा रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने गाजियाबाद से पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में प्रेमी के साथ ही उसके पिता समेत कई को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक का एक अन्य मोहल्ले की किशोरी से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक फिलहाल लुधियाना में काम करता है। 26 नवंबर को दोनों घर से फरार हो गए। प्रेमी युगल ने अगले ही दिन लुधियाना में ही खुद को बालिग दर्शाते हुए कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए हाईकोर्ट जा रहे थे, जिसकी भनक लगने पर एसआई राकेश शर्मा ने टीम के साथ उन्हें गाजियाबाद से पकड़ लिया। दोनों को थाने लाया गया, जहां पूछताछ में दोनों ने खुद को बालिग बताकर शादी करने की जानकारी देते हुए एक साथ रहने की जिद की। एक ओर जहां प्रेमी युगल द्वारा युवती को आधार कार्ड के जरिये बालिग बताया जा रहा था, वहीं उसके परिजनों ने हाईस्कूल मार्कशीट के आधार पर उसे नाबालिग करार दिया। पुलिस ने मामले में प्रेमी व उसके पिता समेत कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें