फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमतपुर गड़वाड़ा में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रहमतपुर गड़वाड़ा में दो पक्ष भिड़े, छह घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। गांव रहमतपुर गड़वाड़ा में शराब पीने से रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने पीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर गड़वाड़ा के जंगल में कुछ युवक मेन रोड पर स्थित एक ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजरे दलित समाज के एक युवक ने उन्हें सरेराह शराब पीने से टोकते हुए इसका विरोध जताया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दलित युवक घर लौट आया। आरोप है कि देर रात शराब पीने वाले युवक कई साथियों के साथ गांव में पहुंचे और उन्हें रोकने वाले दलित युवक के घर पहुंचकर गालीगलौच करने लगे। इसे लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से राजबीर, मदन, बिंदर व सोनू और दूसरे पक्ष से शुभम व देव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ले जाकर पीएचसी में भर्ती कराया। देर रात तक दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें