फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रतनपुरी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रतनपुरी की सेहत बिगड़ी
विज्ञापन

रतनपुरी। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को अचानक दिल में दर्द की शिकायत होने पर खतौली अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक होने के चलते इंस्पेक्टर को दिल्ली अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह करीब दस बजे इंस्पेक्टर सुभाष सिंह अपने कमरे में बैठे थे। तभी उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने अपने कमरे से बाहर आकर ऑफिस में मौजूद पुलिस कर्मचारियों को दर्द के बारे में बताया। दरोगा रोहताश सिंह, सिपाही जोगेंद्र नागर की सहायता से तुरंत अपनी निजी कार द्वारा इंस्पेक्टर को खतौली सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें खतौली बाईपास स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल भेज दिया। वहां पर डॉक्टरों ने जरूरी जांच करने के उपरांत उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को बाईपास सर्जरी के लिए दिल्ली अपोलो अस्पताल रेफर किया है। सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने एंबुलेंस द्वारा इंस्पेक्टर को विभागीय कर्मचारियों के साथ अपोलो अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें