फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह के पास मिली अज्ञात युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ईदगाह के पास मिली युवक की लाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर पुलिस चौकी के सामने ईदगाह के निकट बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सरकुलर रोड से तमंचे-छुरी के साथ पकड़े दो युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शहर के सरकुलर रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को शक के आधार पर रोका। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक के पास से तमंचा-कारतूस व दूसरे के पास से छुरी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान शाकिर पुत्र अशरफ निवासी वकील का बाग, शाहबुद्दीनपुर रोड और गोपी पुत्र सुखबीर निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी परिसर में युवक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी शाकिर ने तहरीर देकर बताया कि उसका अपनी ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित के अनुसार वह विगत दिवस तारीख पर आया था, जहां मौहल्ला बेरियान जानसठ निवासी उसके ससुर इश्तकार व साले अमीर हमजा और फैसल ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें