फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंढेड़ा में दो परिवारों में दस लाख रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टंढेड़ा में दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

मोरना। गांव टंढेड़ा में बुधवार की रात को चोरों ने दो मकानों में घुसकर हजारों रुपयों की नगदी व जेवरात सहित करीब दस लाख रुपयों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता परिवार के लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ भी सूचना मिलने पर पीड़ितों के घर पहुंचे। सीओ ने परिजनों से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा में बुधवार की रात को चोरों ने दो परिवारों को निशाना बनाया। चोरों ने राजीव, अनुज पुत्र राजेंद्र के घर के अंदर घुसकर सेफ से 1.80 लाख रुपये की नगदी सहित सोने व चांदी के जेवरात को चुराए। चोरों ने पूरा घर खंगाला। इसके बाद चोर 50 मीटर की दूरी पर स्थित सचिन पुत्र इंद्रवीर के मकान में घुसे। चोरों ने मकान के अंदर से सेफ से 40 हजार रुपये की नकदी सहित सोने की चेन, कंगन, अंगुठी, मंगल सूत्र सहित आदि सामान चोरी कर लिया। चोरों ने मकान की द्वितीय मंजिल से उतरने को बेड सीट को बांधकर नीचे लटकाया। उसके सहारे चोर नीचे उतरकर फरार हो गए। चोरों ने दोनों परिवारों के मकानों को खंगाला, जिसकी परिवार के लोगों को नींद में भनक नहीं लगी। इन परिवारों को बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला। इतना ही नहीं मकान में टंकी लाइसेंसी रायफल को चोरों ने टच तक नहीं किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ राममोहन मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे। सीओ ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने सीओ से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें