फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरा मार्केट पर साइकिल की साइड लगने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के बकरा मार्केट पर साइकिल सवार दो युवकों की साइड लगने को लेकर दूसरे समुदाय के युवक से कहासुनी हो गई। तनातनी होने पर दोनों समुदाय के युवक आमने-सामने आ गए और हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी नंबर-दो निवासी दो युवक साइकिल पर बकरा मार्केट से होते हुए शहर आ रहे थे। इस दौरान जब वे इमामबाड़े वाली गली में पहुंचे, उनकी साइकिल से वहां मौजूद दूसरे समुदाय के युवक को साइड लग गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग वहां जुटने लगे, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। दोनों पक्षों के कई युवकों को पुलिस थाने ले आई। सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी शहर कोतवाली जा पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के मौअज्जिज लोगों की मौजूदगी में उनके बीच समझौता करा दिया गया। इस पर दोनों पक्षों के युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें