फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा पत्नी ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाकशुदा पत्नी पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी पर मारपीट करने और मकान से सामान लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। नईमंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
नई मंडी कोतवाली पर जवाहर कॉलोनी निवासी अविचल जैन ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2012 को देहरादून निवासी हर्षिता के साथ हुई थी। पत्नी परिजनों से अलग रहने की जिद करती थी। इसी को लेकर हुए मनमुटाव के चलते दोनों में तलाक हो गया था। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने परिजनों के साथ उसके घर यहां आई और उसके और परिजनों के साथ मारपीट की। हमलावर उसके घर से 80 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। साथ ही कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी तलाकशुदा पत्नी और उसके पांच परिजनों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने दो युवकों पर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि रामलीला टीला निवासी अक्षय वालिया और जाट कालोनी निवासी अर्पित ने उसकी पुत्री का अपनी बाइक से पीछा किया और रेलवे रोड पर उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
जिलाबदर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने नयाबांस निवासी सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसे डीएम द्वारा जिला बदर किया गया था, मगर वह क्षेत्र में ही रह रहा था।
चोरों ने मकान खंगाला
मुजफ्फरनगर। चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर नगदी, जेवरात समेत लाखों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। शहर कोतवाली के किदवईनगर निवासी आबिद की हैदराबाद में सैलून है। यहां मकान पर उसकी बच्चे रहते हैं। रविवार रात को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने रिश्तेदार के यहां चली गई। रात में चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर नगदी, जेवरात समेत कई लाख कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने ऐसी जानकारी होने से इंकार किया है।
दो बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार के अनीस अहमद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके मकान के बाहर से बाइक चोरी हो गई। सुजडू स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर खालापार निवासी मोहम्मद आसिफ की भी बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गैंगस्टर में वांछित समेत तीन दबोचे
चरथावल। पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित दो आरोपियों मनोज और राजू निवासी नंगला राई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरी ओर, कोर्ट से लंबे अरसे से गैरहाजिर चल रहे वारंटी इंतजार निवासी कुटेसरा को दबोचा है। कुटेसरा के जंगल में गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी से तलाशी में पुलिस ने चाकू बरामद करने का दावा किया है। एसएचओ डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी गुंडा एक्ट में भी निरुद्ध हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें