नहर से अज्ञात शव बरामद
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। थाना फुगाना के गांव लोई के पास नहर में अज्ञात शव ग्रामीण को दिखाई दिया। घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष फुगाना केके शर्मा ने बताया कि मृतक की आयु करीब 40 वर्ष है। वह पेंट शर्ट पहने हुए है। उसके शरीर पर कटने अथवा चोट आदि का कोई निशान नहीं मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि शव पीछे से नहर में बहता हुआ आया है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।