घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी शाहनवाज ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मोहल्ले के ही उस्मान पुत्र सईद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है शाम के समय शाहनवाज घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उस्मान वहां पहुंचा और गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने युवक पर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी उस्मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
महिला को ईंट मारकर किया लहूलुहान
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी शिब्बू ने तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि पड़ोसी व उसकी मां ने इससे क्षुब्ध होकर घर में घुसकर शिब्बू से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जब शिब्बू की मां उसे बचाने पहुंची तो आरोपी मां-बेटे ने उसकी मां के सिर में ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।