फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बना कर 20 दिनों तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बना कर 20 दिनों तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर एक स्थान पर बंधक बना कर 20 दिनों तक रेप किया गया। किशोरी पिछले दिनों आरोपी की चंगुल से निकल कर घर लौटी। पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता पिता ने उक्त मुकदमा दर्ज कराया। मोहल्ले के लिए ही युवक विशाल पर आरोपी बनाया। आरोप है कि आरोपी 15 जुलाई को उसकी 15 साल की बेटी को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बना कर रखा और इस दौरान रोजाना उससे दुष्कर्म किया। रविवार को किशोरी किसी प्रकार से बंधक मुक्त होकर उसकी चंगुल से निकल कर घर आई। परिजनों को पूरी बात बताई। रात में ही परिजन पीड़िता को लेकर नई मंडी कोतवाली पर पहुंचे और पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें