फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दिनदहाड़े पांच हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के कच्ची सड़क स्थित बर्फखाने के निकट दिनदहाड़े दो युवकों ने निराना के युवक से मारपीट कर लूट लिया विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना निवासी सलमान ने मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपने साथ लूट होने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पीड़ित सलमान ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह कच्ची सड़क पर काम करने आया था। आरोप है कि जब सलमान बर्फखाने के पास पहुंचा, वहां पहुंचे दो युवकों ने उसे घेरकर गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सलमान से पांच हजार की नकदी लूट ली और मारपीट करते हुए हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए इसे लेनदेन का विवाद मान रही है।

ट्रक से छह क्विंटल जिंक चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड निवासी चरणजीत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह ट्रक चलाता है। सोमवार को वह उत्तराखंड से जिंक लादकर लाया था। शहर में आने के बाद उसने रात में ट्रक भोपा रोड स्थित पुल के पास खड़ा किया और घर सोने चला गया। आरोप है कि इसी दौरान देर रात बदमाशों ने खड़े ट्रक से छह क्विंटल जिंक चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें