फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व बहन को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पति और बहन को बंधक बनाकर नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शामली जनपद के कैराना क्षेत्र निवासी नवविवाहिता ने बताया कि वह 25 दिसंबर 2018 को पति व बहन के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में मिलने के लिए मुजफ्फरनगर आ रही थी। गांव रथेड़ी के निकट कार सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही कार से उतरे चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और सभी को खींचकर ईख के खेत में ले गए। तीन आरोपियों ने उसके पति व बहन को बंधक बना लिया जबकि चौथे आरोपी ने उनके सामने ही नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपीगण धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों नसीम पुत्र शमशाद निवासी घसौली कांधला और शावेज पुत्र महमूद निवासी मीरापुर के साथ ही दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें