फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में मां-बेटी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में मां-बेटी से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आलू मंडी में मां और बेटी के साथ एक आरोपी युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कपड़े फाडे दिए तथा मारपीट कर दी। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला अपनी बेटी संग आलू मंडी में खरीदारी के लिए आई थी। आरोप है कि लद्दावाला निवासी आरोपी युवक अब्दुल कादिर ने उनके साथ छेड़छाड़ की। मां ने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपी ने उससे मारपीट की। इससे वहां हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।

वृद्धा और युवक लापता
मुजफ्फरनगर। जटोला गंगदासपुर निवासी हुकुम सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका बेटा अमित कुमार रामपुरी में रह रहा था। 11 जून को वह अचानक लापता हो गया। उसने अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने तलाश प्रारंभ कर दी है। तितावी के गांव नूनाखेड़ा निवासी 65 वर्षीया बालादेवी भी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसा देकर 50 हजार ठगे
मुजफ्फरनगर। केवलपुरी निवासी मांगेराम त्यागी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि ट्रेन में उसे लुधियाना निवासी मनमोहन सिंह मिला था। उसने खुद को एक कंपनी का फील्ड आफिसर बताया था। आरोप है कि उसने मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें