फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हड़पने के लिए किशोरी से करा दिया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर कुछ लोगों पर जमीन हड़पने की नीयत से किशोरी का निकाह कराए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि गांव के उक्त दबंग लड़की को डरा-धमकाकर इस गैर कानूनी काम को अंजाम दे रहे हैं, जो शिकायत करने पर ग्रामीणों को धमकियां भी देते हैं। युवक ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पेड़ गिरने पर मां-बेटे को पीटा
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी सुरेंद्र देवी ने तहरीर देकर बताया कि तेज बारिश के चलते उसके खेत में खड़ा पेड़ पड़ोसी देशपाल के खेत में गिर गया था। आरोप है कि देशपाल ने साथियों आनंद व आकाश के साथ मिलकर महिला के बेटे अंकित पर इसी बात को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। बेटे की चीखपुकार सुनकर महिला मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोकशी के फरार आरोपी दबोचे
भोपा। गांव गादला में करीब डेढ़ माह पूर्व पुलिस ने दबिश देकर गोकशी का भंडाफोड़ किया था। मौके से दो आरोपियों शाहनजर व कय्यूम निवासीगण नन्हेड़ी को तमंचे व मांस के साथ गिरफ्तार किया था। थाने के एसआई रोदास सिंह ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी शानू को मंगलवार देर रात उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें