फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस क्लब में शराब पीकर मचाया हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

प्रकाश चौक स्थित सर्विस क्लब के रेस्टोरेंट में शराब पीकर कुछ युवक-युवतियों के हुड़दंग करने का मामला सामने आया है। डीएम जीएस प्रियदर्शी को मामले की सूचना मिली। इस पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा, लेकिन तब तक हुड़दंग करने वाले फरार हो चुके थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने फिलहाल रेस्टोरेंट को बंद करा दिया है।
प्रकाश चौक स्थित सर्विस क्लब के संचालक मंडल में डीएम पदेन अध्यक्ष और सचिव सिटी मजिस्ट्रेट होते हैं। क्लब में हाल ही में एक रेस्टोरेंट बना है। क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों के अलावा बाहरी लोगों का प्रवेश यहां प्रतिबंधित है। मामला शनिवार शाम का है। क्लब के रेस्टोरेंट में कुछ युवक-युवतियों के शराब पीकर हंगामे की सूचना डीएम जीएस प्रियदर्शी को मिली। डीएम ने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को मौके पर भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने से पहले ही क्लब के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने रेस्टोरेंट में हुड़दंग मचाने वाले युवक-युवतियों को क्लब से बाहर खदेड़ दिया। साथ ही रेस्टोरेंट को बंद भी करा दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि रेस्टोरेंट में कोई पार्टी चल रही थी, जिसमें आए कुछ लोगों ने शराब पीकर हुड़दंग किया। डीएम जेएस प्रियदर्शी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है: मिश्रा
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने बताया कि युवक-युवतियों के हंगामा करने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया। सर्विस क्लब में हंगामा हुआ कोई तोड़फोड़ नहीं हुई। फिलहाल कोई लिखापढ़ी नहीं हुई है। हालांकि किस व्यक्ति ने पार्टी के लिए रेस्टोरेंट बुक कराया था, उसकी जांच की जा रही है। पार्टी में हंगामा करने वालों के बारे में पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें