फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के चंगुल से फरार हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव भुम्मा में स्टैंड के पास स्थित एक दुकान पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो युवक सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान मीरापुर की ओर से सफेद रंग की टाटा सूमो वहां पहुंची, जिसमें से चार युवक उतरे और दोनों संदिग्ध युवकों की घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। इतना कहते ही दोनों युवकों ने सूमो से आए युवकों पर फायरिंग कर दी और बाइक और एक बैग वहीं छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकले। कार सवारों ने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद कार सवारों ने उक्त युवकों द्वारा छोड़ी गई बाइक व बैग कब्जे में लेकर बैग की तलाशी ली तो उसमें से तीन शराब की बोतलें और खाने का सामान बरामद हुुआ, जिसे कार सवार अपने साथ ही ले गए। कार सवार युवक एसटीएफ मेरठ के बताए जा रहे हैं, जबकि फरार युवकों के बड़े गिरोह के बदमाश होने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में थाना पुलिस कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


घर से नकदी व जेवरात चोरी
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी गुलजार ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिजनों के साथ कहीं गया हुआ था। देर रात कुुछ बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और घर के एक कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे 90 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

गोदाम व दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी सिराजुदीन गांव में ही चटाई बनाने का काम करता है। चटाई बनाने के लिए वह हाल ही में करीब तीन लाख रुपये के 400 बंडल पटेरा खरीदकर लाया था, जिसे उसने गांव में ही स्थित गोदाम में रखा हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई, जिससे सारा माल आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने तहरीर देकर आग लगाए जाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, रामराज निवासी रविंद्र गांव में ही परचून की दुकान करता है। बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से उसकी दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में मौजूद करीब तीन लाख रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें