जानसठ। खतौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते धर्म परिवर्तन करके लगभग डेढ़ माह पूर्व जानसठ क्षेत्र निवासी युवक से कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों ने विरोध किया तो युवक पत्नी को साथ लेकर अपने रिश्तेदार के यहां रहने लगा था। शुक्रवार को युवती अपने भाई के साथ थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। यही नहीं अपने परिजनों से मिलकर उसका गर्भपात भी करा दिया। छह अप्रैल को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।