फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चेन व कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चेन व कुंडल लूटे
विज्ञापन

जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के कुंडल, चेन व बैग लूटकर फरार हो गए।
सोमवार को दोपहर गांव तिलौरा निवासी रेखा पत्नी मोहन अपनी रिश्तेदारी से आ रही थी। जानसठ में बस से उतरी तो पीएनबी बैंक के पास बदमाशों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके कानों के कुंडल, गले से सोने की चेन तथा उसका बैग लूटकर फरार हो गए। महिला ने अर्द्धबेहोशी हालत में शोर मचा दिया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुुंची और महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


बालक से कुकर्म
जानसठ। क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपने तीन साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसके तीन साल के बच्चे को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया तथा उसके साथ कुकर्म किया। बालक जब रोता हुआ घर आया तो उसने अपने परिजनों को घटनाक्रम बताया। इंस्पेक्टर आरवी कॉल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें