फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र की पिटाई कर ग्राहक सेवाकेंद्र में तोड़ फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियॉ। बलुआ थाना अंतर्गत मारुफपुर पुलिस के नादी गांव में बड़गांवा रोड पर यूनियन बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को दोपहर में डेढ़ बजे तीन युवकों ने बैंकमित्र की किसी बात से नाराज होकर पिटाई कर दी और तोड़ फोड़ की। बैंक मित्र ने इसकी सूचना थाने में दी है। नादी-निधौरा गांव के समीप बड़गावा मार्ग पर यूबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। इस पर बड़गावा गांव का कैलाश यादव बैंक मित्र नियुक्त है। सोमवार को वह कुछ काम कर रहा था। इसी बीच नादी गांव के तीन युवक पहुंचे और एटीएम से पैसा निकालने के संबंध में बात करने लगे। बैंकमित्र ने मशीन खराब होने की बात कही। इस पर तीनों ने कैलाश यादव और उसके पुत्र रविकांत की पिटाई कर दी। युवकों ने केंद्र में रखे कैश काउंटरी का लाक तोड़ दिया वहीं लैपटाप, प्रिंटर आदि भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचाने पर लोग जुटते इसके पहले हमलावर फरार हो गए। कैलाश ने इसकी सूचना थाने में दी है। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें