किशोर को धोखे से शराब पिलाकर कुकर्म का प्रयास
तितावी। बघरा से शनिवार दोपहर अपने गांव जा रहे किशोर को धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर साथी ने ही उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। पीड़ित ने किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर थाने पहुंचने के बाद कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस पीड़ित किशोर का मेडिकल कराते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
ई-रिक्शा चालक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर के जिला अस्पताल चौराहे पर शनिवार दोपहर के समय दो युवक ई-रिक्शा चालक के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एसआई राजेंद्र वशिष्ठ ने आरोपियों को मौके पर ही धर लिया गया। बाद में दोनों आरोपियों बसंत विहार निवासी मोहित व अंकित विहार निवासी योगेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।