फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को प्रेमी संग देख पिता ने खोया आपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल पर किया हमले का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
रामलीला टिल्ला पर घर से भागकर शादी करने के बाद किराए पर रह रही बेटी को शनिवार को उसके प्रेमी संग देख पिता ने आपा खो दिया। युवती के पिता ने घर में रखा गड़ासा उठाकर दोनों पर हमले का प्रयास किया, जिससे गुस्साए बेटी के प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती के पिता से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी युवती का मोहल्ले के ही सजातीय युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवती प्रेमी संग फरार हो गई थी, जो बाद में लव मैरिज करने के बाद लौट आई। मोहल्ले में ही अपने पिता के घर के ठीक सामने स्थित मकान में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। घर से भागी बेटी को प्रेमी संग अपने ही घर के ठीक सामने रहते देख उसके परिजन काफी गुस्साए थे, लेकिन हठधर्मी बेटी आशिक संग अपने ही घर के सामने रहती रही। शनिवार दोपहर बाद उक्त युवती अपने किराए के मकान में प्रेमी संग बैठी थी, जिसे इस हालत में देख सामने घर में रहने वाला युवती के पिता का धैर्य जवाब दे गया। आरोप है कि युवती का पिता घर से गड़ाया उठा लाया और बेटी व उसके प्रेमी पर हमला करने की नीयत से उनके कमरे पर जा पहुंचा। इस पर प्रेमी के परिजन इकट्ठा हो गए और सबने मिलकर युवती के पिता को घेरकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें