फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे दो शराब तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो शराब तस्कर
विज्ञापन

तितावी। थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर तालाब मोड़ के पास पुलिस ने शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कार, तमंचा-कारतूस व 25 पेटी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन

देर रात थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव नसीरपुर तालाब मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कार में पहुंचे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने अपना बचाव करते हुए घेराबंदी कर कार सवार युवकों को दबोच लिया। एसओ क्षितिज कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कुलदीप व कृष्ण निवासीगण गांव नसीरपुर हैं। इनके कब्जे से कार, तमंचा-कारतूस और 25 पेटी तस्करी की शराब बरामद की गई है। वहीं, मौके से दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी पहचान मनोज व कल्लू निवासीगण नसीरपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें