फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोप में दो वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। तीन साल पूर्व महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट से तलब हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि कुटेसरा चौकी क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता ने 2015 में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया था। आरोप था कि गांव के युवक ने निकाह का झांसा देकर उससे धोखाधड़ी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि नामजद कादिर, राकिब समेत तीन के नामजदगी को झूठा पाते हुए कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट भेज दी थी। लेकिन पीड़िता ने कोर्ट बयान के दौरान पुन: चारों आरोपियों की वारदात में संलिप्तता बताई। जिसमें कोर्ट ने तीनों को तलब किया। लेकिन कई बार कोर्ट से समन के बावजूद तीनों गैरहाजिर चल रहे थे। रविवार रात में कुटेसरा प्रभारी राजकुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव में दबिश देकर चौकड़ा निवासी कादिर और राकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


किशोर से कुकर्म आरोपी धरे गए
चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव से किशोर के साथ कुकर्म करते हुए वीडियो क्लिप बनाने के आरोप में पुलिस ने वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब तीन महीने पूर्व हिंडन चौकी क्षेत्र के गांव से किशोर के साथ गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के तीन आरोपियों ने जंगल में कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दो महीने बाद मामले की वीडियो वायरल होने पर मामले में पीड़ित के पिता ने दो सप्ताह पूर्व तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गत चार नवंबर को आरोपी गुलफाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि वांछित चल रहे गांव मुथरा निवासी सलमान और हसीन को सोमवार में गिरफ्तार कर चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें