बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में युवक ने बुआ के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे मंदिर ले गया और वहां सिंदूर से उसकी मांग भी भर दी। युवती रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ी रही तो उसने उसे जान से मारने की कोशिश की, लेकिन युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी भतीजे के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में दो दिन पहले एक युवती अपने घर से सिलाई सीखने बड़ौत आ रही थी तो रास्ते में उसका सगा भतीजा मिला और उसका मुंह बंद कर उसे अपने घर में ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी भतीजा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और वह उसे जबरन मंदिर में ले गया और वहां उसकी सिंदूर से मांग भी भर दी। युवती ने कहा कि वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएगी। आरोपी ने पीड़ित युवती को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में वह उसे जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से वार किया और जो उसके हाथ में लगा और वह भाग निकला। युवती कोतवाली पहुंची और उसने अपने भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने कहा इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।