फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिष्ट बस के चालक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूरिस्ट बस के चालक को जेल भेजा
विज्ञापन

पुरकाजी। पुरकाजी बाईपास पर रविवार की सुबह एक टूरिस्ट बस चालक को नींद की झपकी आ जाने से बस नीचे खेत में पलट गई थी। हादसे में करीब 50 यात्री घायल हो गए थे। पुलिस ने बस के चालक नोनीत निवासी ग्राम गांगोर थाना झिंझाना को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने उसके विरुद्ध लापरवाही से बस चलाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
मीरापुर। रामराज रोड पर मॉडर्न पेट्रोल पंप के निकट एक शराबी चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार घायल कर दिया। लोगों ने दुर्घटना कर भागने वाले चालक को पकड लिया। दोपहर करीब 11 बजे मौहल्ला नमक मंडी निवासी सरताज पुत्र फजरूद्दीन बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही सरताज पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो रामराज की ओर से तेज गति से आ रहे एक पिकअप चालक ड्राईवर ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे युवक सरताज गंभीर घायल हो गया। पिकअप चालक नशे की हालत में था। किसी तरह लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि दुर्घटना को मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, घायल को जानसठ सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें