फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। बड़ौदा गांव के जंगल में चल रही अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री को बुढ़ाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को तमंचे बनाते हुए गिरफ्तार कर मौके से बने और अधबने तमंचों के अलावा सामान और उपकरण बरामद किए। पकड़े गए आरोपी तमंचों की सप्लाई दिल्ली के अलावा हरियाणा के पानीपत, सोनीपत आदि जिलों में भी करते थे।
विज्ञापन

एसपी देहात अजय सहदेव ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि बुढ़ाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बड़ौदा के जंगल में एक नलकूप पर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है। बुढ़ाना इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा। पुलिस ने मौके पर तमंचे बना रहे दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे, सामान और उपकरण बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम इदरीस पुत्र वहीद निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना और शमीम उर्फ भूरा पुत्र तराबू निवासी विज्ञाना बताए। एसपी ने बताया कि दोनों काफी समय से तमंचे बनाकर आसपास सप्लाई कर रहे थे। पुलिस पकडे़ गए आरोपियों से उनके नेटवर्क के विषय में पूछताछ कर रही है। इरदीश पहले भी दिल्ली में तमंचों की सप्लाई करते हुए पकड़ा जा चुका है। एसएसपी अनंत देव ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें