फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतार कर छात्र पर जान लेवा हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। रंजिश के चलते आधा दर्जन छात्रों ने अपने ही साथी को लाठी डंडो से मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी वेदवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा नवनीत सहरावत मोरना के इंटर कालेज में पढता है। वह बुधवार को बस में सवार होकर मोरना से मुजफ्फरनगर जा रहा था। उसी बस में आधा दर्जन से भी अधिक अन्य छात्र भी थे। जो उसके भतीजे से रंजिश रखते है। आरोप है कि उन्होंने रहकड़ा पुलिया पर उसके भतीजे नवनीत को बस से उतार कर उस पर लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

युवती का सुराग नहीं, अपहरण का मामला दर्ज
भोपा। तिस्सा से अपह्त युवती के मामले में पिता ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध अपहरण का मुकदमा कायम कराया है जिसमें युवती की बरामदगी को पुलिस ने दबिश भी दी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा के कंवरपाल की बेटी को मंगलवार शाम एक महिला घर से बुलाकर ले गयी थी जो घर वापस नहीं लौटी है। युवती के पिता कंवरपाल ने देर रात्री थाने पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध तहरीर दे दी थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर लिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि युवती की बरामदी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें