फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने विधायक बुढ़ाना का बनाया फेक अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बुढ़ाना का बनाया फेक अकाउंट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक का किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर फेक अकाउंट बना डाला। उक्त फेक अकाउंट पर विधायक का फोटो इस्तेमाल करते हुए लगातार गलत पोस्ट की जा रहीं हैं, जिनसे विधायक की छवि धूमिल हो रही है। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुढ़ाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक ने सोमवार शाम सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी को शिकायत करते हुए बताया कि उनका फेसबुक पर अधिकृत अकाउंट है। आरोप है कि किसी शातिर ने उनके नाम से ही फेसबुक पर एक अन्य फेक अकाउंट बना लिया है। उक्त फेक अकाउंट को विश्वसनीय बनाने के लिए उस पर विधायक उमेश मलिक की फोटो भी लगाई हुई है, जिस पर अब लगातार गलत व आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है। इससे विधायक की उनके समर्थकों के बीच गलत छवि बनने की आशंका उत्पन्न हो गई है। विधायक की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 66 आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें