फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के रिसाव से माडल शाप में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मुहल्ले में स्थित तृप्ती माडल शाप के कीचन में मंगलवार की सुबह गैस के रिसाव के चलते आग लग गई। घटना के बाद मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अथक प्रयास कर किसी तरह से आग की इस घटना पर काबू पाया।
विज्ञापन

बता दें कि तृप्ती माडल शाप रैदोपुर मुहल्ले में घनी आबादी के बीच में स्थित है। मंगलवार की सुबह यहां आग लगने से मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई थी। लोगों को यह चिंता सता रही थी कि यदि आग जल्द नहीं बुझी और माडल शाप में रखी गई शराब की बोतलों को अपनी आगोश में लेगी तो स्थिति बहुत भयावह हो सकता है। हालांकि कड़ी मेहनत कर बहुत ही कम समय में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में करीब 50 हजार रुपये मूल्य का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें