फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबंधों के चलते हुई थी अबरार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अनैतिक संबंधों में हुई थी अबरार की हत्या
विज्ञापन

मीरापुर। पुलिस ने मुझेड़ा के जंगल स्थित आम के बाग के ठेकेदार अबरार हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया। उधर, रसूलपुर के शाकिर हत्याकांड में फरार चल रहे वसीम पुत्र आस मोहम्मद को भी हत्याकांड में प्रयुक्त कार बरामद कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दस जून की रात मुझेड़ा स्थित आम के बाग के ठेकेदार अबरार निवासी गांव बसीकलां थाना शाहपुर की बाग में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक के भाई फरमान ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि थाना शाहपुर के गांव हरसौली निवासी लीलू की पत्नी से अबरार के अवैध संबंध थे। जिससे लीलू खफा था। उसने भी अबरार के साथ बाग में काम करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान लीलू केे मुझेड़ा निवासी नजफ अली के पुत्र इमरान से दोस्ती हुई। दोनों ने मिलकर अबरार की हत्या करने की योजना बनाई। हत्या में शामिल होने के लिए इमरान ने बाग में हिस्सेदारी दिलाने का भी वायदा लीलू से लिया। योजना के अनुसार दोनों ने मिलकर 10 जून की रात सोते समय बाग में अबरार की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। लीलू की निशानदेही पर खतौली रोड से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा व खोखा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। उधर, गढ़ी रसूलपुर के चर्चित शाकिर हत्याकांड में फरार चल रहे वसीम पुत्र आस मौहम्मद को भी पुलिस ने कुतुबपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक सेंट्रो कार भी बरामद की। इसी सेंट्रो कार का शाकिर की हत्या में प्रयोग किया गया था। इस हत्याकांड में छह लोग नामजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें