फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा समेत सात लोगों के आवास के पैसे हुए गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम प्रधान और ग्राम सचिव ने डकार लिया। विरोही गांव की निशा देवी व पारसनाथ समेत सात लोगों ने तहसील दिवस पर अधिकारियों के यह बात बताई और मामले के जांच की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन लोगों को आवास आवंटन किया गया है। उसकी रकम बैंक में आने पर प्रधान ने सेक्रेटरी से मिलीभगत कर निकाल लिया। निशा ने अपने आवेदन में कहा है कि उनका खाता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक गैपूरा में है लेकिन सूची पर उसको बदल कर दूसरा खाता नंबर दे दिया गया। इस तरह प्रधान सेक्रेटरी की मिलीभगत से उसे दूसरे के खाते में भेज कर निकाल लिया। इस बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पैसा खर्च हो गया है। पारस ने बताया कि उसके आवास निर्माण के लिए आए पैसे को गबन कर लिया गया है। मामले की शिकायत बीडीओ समेत अन्य स्थान पर किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पैसा गबन करने वाले उन्हें धमकी देने लगे। इसके अलावा पांच अन्य लोगों का अभी आवास का पैसा गलत तरीके से निकाल गया है। यह भी आरोप है कि एक ही व्यक्ति के परिवार को प्रधान ने अगल अलग नाम से पांच आवास दे दिए हैं। नियमानुसार शादीशुदा व्यक्ति को आवास नहीं दिया जाना चाहिए लेकिन गांव में ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें