फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूजड़ू गांव में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग से अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव सुजडू़ में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों से कई राउंड फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेेत्र के गांव सुजडू़ की कूंगर पट्टी निवासी यामीन और अखलाक पक्ष के बच्चों के बीच शुक्रवार शाम खेलते हुए किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर वहलना चौकी इंचार्ज एसआई कपिलदेव मौके पर पहुंचे और भीड़ को दौड़ाते हुए स्थिति पर काबू पाया। देर शाम गांव में ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसमें उनके बीच समझौता करने की बात कही गई। मगर पुलिस ने इस समझौते को मानने से इंकार करते हुए अपनी तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमे में एक पक्ष से शेरा, राजा व सोना को नामजद करने के साथ ही पांच-छह अज्ञात और दूसरे पक्ष से सुहेल व शादाब को नामजद करते हुए दो-तीन अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें