विजिलेंस टीम के ताबड़तोड़ छापे, 13 पर मुकदमा दर्ज
खतौली। विद्युत निगम की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ मिलकर नगर में अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ छापामारी कर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने 13 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
जेई टाउन नीरज शर्मा ने बताया कि शनिवार को मोहल्ला नई आबादी, शिवपुरी, ढाकन चौक में अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी करने के आरोप में इमरान, नितिन, शाहिद, शहजाद, रमेशचंद, गुड्डू, लईक अहमद, आसिफ, आलम, इकबाल, शकील, सुहैल तथा फैजान के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छापामार टीम में इंस्पेक्टर विजिलेंस दिनेश कुमार शर्मा, विजिलेंस जेई नेत्रपाल, एसडीओ खतौली तेजवंत गुप्ता, जेई टाउन नीरज शर्मा, लाइनमैन सतेंद्र कुमार, जुल्फकार, यूनुस आदि शामिल रहे। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी रोकने को अभियान जारी रहेगा।