फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। छपार पुलिस और एसओजी टीम ने बसेड़ा के पास मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की ओर से फायरिंग भी की गई। बदमाशों से तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अर्पण चौधरी गांव खुशहालपुर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर और दूसरे ने प्रशांत पुंडीर निवासी गांव रोनी हरजीपुर थाना चरथावल बताए। प्रभारी निरीक्षक राजीव गुप्ता ने बताया कि अर्पण चौधरी पर हत्या, लूट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। प्रशांत कबड्डी कोच है। उस पर एक मुकदमा 307 का थाना चरथावल में दर्ज है। दोनों शातिर बदमाश हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से बसेड़ा आए थे।
विज्ञापन


सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग
छपार। बसेड़ा देवबंद निर्माणाधीन मार्ग पर बंद पड़े कार्य को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर धरना दिया। पीडब्लूडी के जेई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
बसेड़ा देवबंद मार्ग पर सड़क बनाने का ठेका नोएडा की कंपनी के पास है। लगभग एक वर्ष से सड़क उखड़ी पड़ी है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। यही नहीं प्रदूषण इस कदर है कि धूल के कारण वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग बीमार हो रहे हैं। सड़क निर्माण का कार्य बंद होने पर किसानों ने कंपनी के प्लांट पर धरना दिया। पीडब्लूडी के जेई वीपी सिंह ने एक माह में सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने का आश्वासन किसानों को दिया, जिस पर किसानों ने धरना समाप्त किया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, अंग्रेज सिंह, मांगेराम त्यागी, अफसर अली, रामनाथ त्यागी, नरेश कुमार, हरिओम त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें