फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग से छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े परिक्रमा मार्ग से छात्रा का अपहरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग स्थित कॉलेज के पास से कार सवारों ने लॉ तृतीय वर्ष की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। पीड़ित पिता ने मामले में मुरादाबाद की दो बहनों समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानसठ के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शहर के परिक्रमा मार्ग स्थित एक कॉलेज में लॉ तृतीय वर्ष की छात्रा है। पीड़ित के अनुसार, उसकी बेटी सुबह नौ बजे घर से कॉलेज आई थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी। इस पर परिजन अगले दिन कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि वह उस दिन कॉलेज से अनुपस्थित रही थी। इस पर परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि छात्रा ने कॉलेज के पास स्थित एक साइबर कैफे से कॉलेज का फार्म अपलोड कर फीस जमा की थी, जिसके बाद वह कॉलेज चली गई थी, लेकिन कॉलेज के पास से ही कार सवार कुछ लोग जबरन उसे कार में डालकर अपहरण कर ले गए। बेटी के दिनदहाड़े अपहरण की जानकारी मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित पिता का आरोप है कि मुरादाबाद की लाल मस्जिद रोड स्थित बड़ा शाह सफा निवासी हिदायतुल्ला, अर्शे अजीम, वसीउल्लाह के साथ ही उज्मा व फरजाना उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं, जिन्होंने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें