पुलिस ने छानबीन की
खतौली गांव अतरपुरा में किसी ग्रामीण ने गन्ने के खेत में बिस्तर लिपटा हुआ देखा। ग्रामीण ने समझा कि बिस्तर में शव लिपटा हुआ है। उसने गांव में पहुंचकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को शव होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खेत में जाकर देखा और बिस्तर को खोलकर देखा तो उसमें कुछ नहीं मिला। पुलिस ने शव नहीं मिलने से राहत की सांस ली।
बाइक सवार घायल
खतौली। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार देवबंद निवासी सलीम पुत्र रहीम घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा उसका साथी नदीम बाल बाल बच गया। साथी ने घायल को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।