फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ब्लाक अध्यक्ष से हजारों रुपए की नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष से बाइक सवार दो युवकों ने तमंचों के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव रतनपुरी निवासी भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम सोमवार दोपहर गांव से गाड़ी लेकर चले थे। पुरानी तहसील के सामने गाड़ी सफाई के लिए दे दी और ई-रिक्शा में बैठकर दयालपुरम में स्थित मकान पर जाने के लिए चल दिए। रोडवेज बस अड्डे के पास कपिल उतरकर जैसे ही आगे बढ़े, तो बाइक सवार गांव समौली निवासी दो युवक वहां पहुंच गए। दोनों ने तमंचों के बल पर उससे 56 हजार की नगदी लूट ली और मारपीट भी की। पीड़ित ने घटना की जानकारी भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत समेत क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को दी। कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
पीड़ित कपिल सोम ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने इंस्पेक्टर पीपी सिंह को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक नहीं पकड़े गए तो वे मुख्यालय पर एसएसपी का घेराव करेंगे। उधर, इंस्पेक्टर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें