फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: क्वाइन बेस एक्सचेंज में अच्छी आय होने का झांसा देकर 1.9 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक से क्वाइन बेस एक्सचेंज केे काम में अच्छी आय होने का झांसा देकर लगभग एक लाख नौ हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला बुलंद शहर के खुर्जा देहात के मूल निवासी संदीप कुमार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सरकुलर रोड श्याम विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कई दिन पहले उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर काल आई। काल करने वाले ने उन्हें क्वाइन बेस एक्सचेंज के काम में अच्छी आय होना बताया। कहा कि यदि वह इस काम में निवेश करेंगे तो मोटी आय होगी।

विश्वास कर पीड़ित ने छह बार में लगभग एक लाख नौ हजार रुपये अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर जमा करा दिए। पीड़ित ने काल करने वाले व्यक्ति से लाभ का पैसा देने को कहा तो उसने काल सुननी बंद कर दी। बाद में मोबाइल को बंद कर लिया गया। इसके बाद पीड़ित को ठगी को एहसास हुआ। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत की। इसके बाद अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की है। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
- व्हाट्सएप पर आने वाली काल को न सुने।
- व्हाट्सएप काल कर निवेश के बारे में कहने पर सतर्क हो जाएं।
- ऑनलाइन निवेश में मोटा मुनाफा होने के लालच में न आएं।
- टेलीग्राम एप से जोड़कर किए जा रहे किसी भी काम में न फंसें।
- घर बैठे काम कर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में न फंसें।
- कोई भी जानकारी करने के लिए गूगल से नंबर न उठाएं।
- अपने मोबाइल या ओटीपी के बारे में किसी को जानकारी न दें।
-
वर्जन-
एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि साइबर अपराध या ऑनलाइन ठगी को लेकर सतर्क रहें। ठगी होने पर 1930, पास के थाने या साइबर थाने में जल्द से जल्द सूचना दें ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें