फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिलाओं के दो पक्षों में मारपीट की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सुजडु गांव में महिलाओं के दो पक्षों में मारपीट की वीडियो वायरल हुई है। पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


खालापार कोतवाली क्षेत्र के सुजडु गांव में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ महिलाएं खड़ी होकर आपस में कहासुनी करती नजर आ रही हैं। कुछ क्षण बाद ही दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट होने लगी। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल खींचे। इसके बाद एक महिला सड़क पर भी गिर गई।
महिलाओं में मारपीट होने से गांव में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान पास में ही रहने वाले कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंंचे। उन्होंने सड़क पर गिरी महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं में फिर से मारपीट हो गई। झगड़ा कर रही एक महिला को दो ग्रामीण एक तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा का कहना है कि यह वीडियो शुक्रवार में वायरल हुई है। घटना कब की है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें