फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिखेड़ा नहर से मिला खुशनसीब का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। शुक्रवार की देर रात गांव जौली गंगनहर पुल से एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर आत्महत्या की थी। उसका शव सिखेड़ा थाना क्षेत्र की नहर से मिला हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र के गांव का कम्हेडा निवासी 27 वर्षीय खुशनसीब ने 12 जून की देर रात जौली नहर पुल से गंगनहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। वह मुजफ्फरनगर अस्पताल में एडमिट अपनी छोटी बहन को देख कर लौट रहा था। जौली पहुंचकर उसने गांव के ही अपने परिचित शाहनवाज को कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही तो शाहनवाज तुरंत जौली पहुंचा था।

खुशनसीब ने उसे देखते ही गंग नहर में छलांग लगा दी थी। परिजन तभी से शव की तलाश कर रहे थे। बुधवार को ग्रामीणों को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के काटका के पास नहर में एक शव दिखाई पड़ा। परिजनों व अन्य ने उसे बाहर निकाला। मेहरबान ने शव की पहचान अपने भाई खुशनसीब के रूप में की। भोपा सीओ लक्ष्मण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को मोर्चरी भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें