फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूरिया की कालाबाजारी का मुख्य आरोपी अभी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर यमुनानगर में ऊंचे दामों पर फैक्टरियों में बेचने वाला मुख्य आरोपी यमुनानगर का सतेंद्र राणा अभी तक वांछित चल रहा है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त कार्रवाई में खाद की कालाबाजारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।। जिनमें चार खाद विक्रेता भी शामिल थे। पुलिस ने 454 यूरिया के बैग भी बरामद किए थे।

इनके अलावा मुख्य आरोपी यमुनानगर निवासी सतेंद्र राणा वांछित चल रहा है। पुलिस इस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने को पुलिस की टीम लगी हुई है। सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें